cbamazon
उत्तर प्रदेश

संभल पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है

संभल पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है

 

हयातनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

 

      

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

 

संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हयातनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल सहित कई जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है