मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
नगर की व्यापारीयान कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय बच्चा 3 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटों में बच्चे को तलाश कर उसकी माँ को सौंप दिया। व्यापारीयान कॉलोनी में शब्बो अपने दिव्यांग पति व बच्चों के साथ रहती है। उनका 11 वर्षीय पुत्र उज़ैब तीन जुलाई की दोपहर को बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की बात पर यकीन किया जाये तो पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तीन घंटों में है बच्चे को तलाश कर उसकी मां को सौंप दिया। जबकि बच्चा तीन तारीख को लापता हुआ था। इस मामले पुलिस का बयान है कि 05 जुलाई को पुलिस को बच्चा गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन कर बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाकर मात्र तीन घंटों में बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।


