cbamazon
उत्तर प्रदेश

*सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमी उप्र की पांच विस सीटों पर चुनाव लडेगी अरविन्द राजभर*

*सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमी उप्र की पांच विस सीटों पर चुनाव  लडेगी अरविन्द राजभर*

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

 *विपक्ष ने संविधान बदलने व आरक्षण खत्म करने का डर दिखाकर मतदाताओं को गुमराह किया* 

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी नई दिल्ली में 31 जुलाई को सामाजिक समरसता महारैली करके वंचित, पिछड़े समाज व दलितों को जागरुक करने का काम करेगी। इसके साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उप्र के विस चुनाव-2027 का चुनाव बिगुल फंूकेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल वंचित, पिछड़े समाज व दलितों का हितैषी होने का दावा तो करते हंै, लेकिन जब उनकी संख्या के हिसाब से राजनीति में हिस्सेदारी देने की बात करते हैं, तो वे अपने हाथ खींच लेते हैं। महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में भी विपक्ष पीछे हट गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी दिल्ली में आयोजित इस महारैली में पिछले समाज को राजनीति में उचित हिस्सेदारी दिये जाने की आवाज मुखर करेगी। डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पूर्वांचल की करीब 83 सीटों से साथ ही पश्चिमी उप्र की पांच विधान सभा सीटों पर भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि अंतिम फैसला एनडीए की बैठक में सीटों की संख्या को लेकर सहमति बनने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने पश्चिमी उप्र की जिन पांच सीटों पर अपनी पार्टी के संभावित दावेदारी जताई, उनमें बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, सहारनपुर और शामली  शामिल है।  

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर मंगलवार को गाजियाबाद में अग्रसेन भवन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पश्चिम उत्तर प्रदेश समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने सपा व कांग्रेस का नाम लिए बैगर कहा कि वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने संविधान बदलने व आरक्षण खत्म करने का डर दिखाकर मतदाताओं को गुमराह किया, लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव-2027 में विपक्ष का यह फार्मूला नहीं चल सकेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान संबंधी पाठ्यक्रम स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाना जरुरी है, ताकि कोई इस मामले में देश के भावी पीढ़ी का गुमराह न कर सके। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव कह रहे हंै, कि सनातन ही समाजवाद है, लेकिन पहले उनका समाजवाद कहां गया था, जब वह कहते थे कि राम थे ही नहीं और अयोध्या में मंदिर बनाये जाने का कोई औचित्य नहीं है। आगामी चुनाव में ऐसे कालनेमियो को उप्र की जनता कड़ा सबक सिखाने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम अवतार जिंदल, मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन पुनिया, अर्पित पांडे, शक्ति सिंह,रामपाल भाटी, सुनील रघुवंशी,दीपक चौहान, दयाराम भार्गव आदि भी मौजूद थे।