बुलन्द संदेश /ब्यूरो
योगी सरकार में टूटे भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड, 2027 में जनता देगी जवाब : जियाउर्रहमान
प्रेस नोट
सिकंदराबाद। मिशन 2027 के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को सिकंदराबाद के गुर्जर भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए तथा संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था की स्थिति चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं और जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि प्रदेश को भ्रष्टाचार, अन्याय और जनविरोधी नीतियों से मुक्त कराने का चुनाव होगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेकर काम करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, शकील अहमद, आशु कुरैशी और ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र जाटव ने संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। साथ ही सिकंदराबाद से भाजपा को हराने का संकल्प लिया। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान का सिकंदराबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, मुनेंद्र जाटव, सोहित गुर्जर, इरफान कुरैशी, मजहर अली, जाकिर खान, सत्यपाल यादव, अजय कुमार, अल्लाह दिया, नेत्रपाल यादव, आरिफ, प्रिंस शर्मा, पुष्पेंद्र सोलंकी, प्रेमपाल सोलंकी, योगेश, संजीव कुमार, कालू भाटी, ओमपाल सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे ।


