बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई )lसर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को लोगों को स्कूल में दाखिले के प्रति जागरूक करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गईl रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम गढ़ी में मुख्य मार्ग से होती हुई मुख्य बाजार तक पहुंच कर स्कूल में समाप्त हुई।

रैली में इंचार्ज अध्यापिका अजमा नाज, प्रीति सक्सेना, कुमारी नूतन, जुबेर अहमद, दीपिका गुप्ता, सविता भारती, अनुदेशक नरेश कुमार अरविंद कुमार (परिचारक) आदि उपस्थित रहेl


