cbamazon
उत्तर प्रदेश

संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्रों का रहता" दबदबा " तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया

संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्रों का रहता" दबदबा " तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई)lश्री कृष्ण इण्टर कॉलेज पाठंगी में मंगलवार को संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl प्रतियोगिता में महर्षि दयानन्द इण्टर कॉलेज कांठ, डी एस एम इण्टर कॉलेज कांठ,श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज पाठंगी व पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी के छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रईस अहमद ने छात्रों का परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में महर्षि दयानन्द इण्टर कॉलेज के छात्रों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज कर तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया सब जूनियर वर्ग सिंगल में अवि यादव व डबल्स में अवि यादव, यशराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग के सिंगल में रोबिन कुमार व डबल्स में प्रांजल शर्मा व रोबिन कुमार की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सीनियर वर्ग सिंगल में गर्व अग्रवाल और डबल्स में गर्व अग्रवाल और दिव्यांशु की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी 31 जुलाई 2026 को जी. जी. हिन्दू इण्टर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर खेल शिक्षक पदम सिंह, कुलदीप कुमार, हरिनाथ यादव राजेश सिंह सुधीर कुमार का विशेष योगदान रहा।