cbamazon
उत्तर प्रदेश

शिकारपुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

शिकारपुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

बुलंद संदेश ब्यूरो

 

 शिकारपुर ।बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत अध्यापकों को कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन तहसील सभागार शिकारपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल शर्मा विधायक शिकारपुर ,पंकज गौतम ब्लॉक प्रमुख शिकारपुर तथा दिवा रानी सिंह ब्लाक पहासू रहीं। उप जिलाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह तथा तहसीलदार गौरव बिश्नोई ने परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड वितरित किया। समस्त वक्ताओं के द्वारा कैशलेस कार्ड संबंधित विशेष बातों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम व्यवस्थापक खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता तथा अमित कुमार गुप्ता ने कैशलेस कार्ड के साथ-साथ आज से डीबीटी योजना के शुभारंभ तथा अध्यापकों की सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में स्थानांतरित किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सी.पी. चौधरी,, सुदेश कुमार, वेद प्रकाश गौतम, विवेक भारती, तनुज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, महेश राज, सौरभ शर्मा, विनीत कौशिक, महेंद्र सिंह, नूतन गर्ग, प्रीति मलिक, आरती शर्मा, नरेश कुमार शर्मा तनुज शर्मा पंकज कुमार धर्मेंद्र चौधरी प्रीति मलिक डिंपल चौधरी कोसांबहोर त्रिदेव कुमार धर्म सिंह मनोज पाठक रविकांत ब्रजवीर सिंह राहुल कुमार भीष्म गुप्ता अखिलेश कुमार प्रेम सिंह तोमर हितेश शर्मा नकुल कुमार बबलू चौधरी समेत दर्जन शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डॉ मनमोहन रोहिला के द्वारा किया गया।