बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर । वीरवार को सपा और कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजर बंद हाउस अरेस्ट कर दिया । हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में कांग्रेस के जिला महासचिव शिवकुमार शर्मा, और सपा नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी को घर के बाहर नहीं निकलने दिया।

पुलिस के अनुसार शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के एहतियातन यह कार्रवाई की गई है।


