बुलन्द संदेश /ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुरादनगर आएंगे। वह रावली रोड स्थित कुशलपाल तेजपाल त्यागी डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुरादनगर सीट से छ बार के विधायक रहे राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनवारण करेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने बताया कि 17 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रावली रोड स्थित कुशलपाल तेजपाल त्यागी डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आएंगे।

प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वह एक सभा को भी सम्बोधित करेंगे। सभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसीपी मसूरी सुनील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सभास्थल पहुंचे और तैयारियों को जायज़ा लिया। दिल्ली मेरठ रोड व रावली रोड पर सफाई अभियान शुरु कर दिया गया है।

हैलीपेड आईटीएस कॉलेज परिसर में बनेगा। वहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा सभास्थल पर पहुंचेगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोदीनगर व मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे।


