cbamazon
उत्तर प्रदेश

शिक्षक और स्नातक चुनाव को लेकर रासना में संवाद कार्यक्रम

शिक्षक और स्नातक चुनाव को लेकर रासना में संवाद कार्यक्रम

भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की मौजूदगी में जुटे शिक्षक और कार्यकर्ता, मनिंदर पाल सिंह बोले- शिक्षकों का सम्मान और विश्वास हमारी प्राथमिकता

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। ग्राम रासना स्थित शालिग्राम शर्मा इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने शिक्षकों, मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व बैंक संचालक प्रदीप त्यागी ने किया, जबकि संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं चुनाव संयोजक राहुल ढड़रा ने किया।कार्यक्रम में पहुंचे मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।कार्यक्रम में शिक्षकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करते हैं और युवाओं के भविष्य को दिशा देते हैं। ऐसे में उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।इस अवसर पर मनिंदर पाल सिंह, पंडित डोरीलाल, भाजपा जिला महामंत्री सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी भारत भूषण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सेठी, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी (मल्लापुर), आदेश कसाना, प्रदीप गेझा, रविंदर चौहान और बॉबी शर्मा मौजूद रहे।इसके अलावा जिला संयोजक संजय त्यागी, विधानसभा संयोजक नरेंद्र वर्मा, दयाल त्यागी, चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, गौतम चौधरी, विजय शर्मा, संजीश्वर त्यागी, लोकेश प्रधान और मयंक त्यागी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।