cbamazon
उत्तर प्रदेश

शिक्षक संकुल मासिक बैठक: प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए "निपुण भारत अभियान "को सफल बनाएं शिक्षक: शिवम गुप्ता

शिक्षक संकुल मासिक बैठक: प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए "निपुण भारत अभियान "को सफल बनाएं शिक्षक: शिवम गुप्ता

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद( सुदेश बिश्नोई )l नगर के पीएम श्री (कंपोजिट) विद्यालय में मंगलवार को न्याय पंचायत मौढ़ी हज़रतपुर संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन किया गयाl बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा कि मासिक पाठ्यक्रम जो तैयार किया गया है उसे दैनिक रूप से स्कूलों में लागू करें और निपुण भारत अभियान को सफल बनाएं उन्होंने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को दाखिला स्कूल में करने का आह्वान किया l मंगलवार को अपराहन 2:00बजे से 3:00 बजे तक जुलाई माह की शिक्षक संकुल मासिक बैठक का आयोजन किया गयाl

 शिक्षक संकुल बैठक में 03 प्रमुख पहलों 10 प्रमुख शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं के अनुपालन, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की आवश्यकता के दृष्टिगत निर्देशानुसार कैच-अप शिक्षण कार्यक्रम का संचालन तथा विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा दिये जाने के संबंध में चर्चा ।

संदर्शिका, प्रिंटरिच सामग्री, किट्स एवं तालिका आदि शैक्षणिक सामग्री का कक्षा-शिक्षण में प्रयोग करने के लिये शिक्षकों को प्रोत्साहित कियाl इस अवसर पर एआरपी चंद्रभानु बिश्नोई,शमीम अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी शुवम गुप्ता, प्रगति देवी, छाया बिश्नोई, अजमा नाज, पुनीत बिश्नोई सुरेंद्र चौहान, वंदना बिश्नोई देवेश कुमार आदि मौजूद थे l