बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ ( सुदेश बिश्नोई )l सड़क दुर्घटना में घायल की पुलिस ने 13 दिन बाद एफआईआर दर्ज की हैl नगर पंचायत कांठ के मोहल्ला बिशनपुरा के हर्ष शर्मा का कहना है की 8 जुलाई को उसके पिता विशेष शर्मा एटीएम से ड्यूटी करके शाम करीब 7:00 बजे पैदल घर आ रहे थे तभी एक स्कूटी पर सवार चार लोगों ने थाने की ओर से आते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में भर्ती कराया हालत खराब देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां आज भी उनका उपचार चल रहा है पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


