cbamazon
उत्तर प्रदेश

सिम्भावली शुगर्स में वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों न

सिम्भावली शुगर्स में वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों न

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड परिसर में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डीजीएम करण सिंह, मनोज गोयल, के.पी. राणा, दिनेश शर्मा, रामवीर तथा आई.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सिम्भावली शुगर्स समय-समय पर सामाजिक दायित्वों के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। सभी कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया।