cbamazon
उत्तर प्रदेश

सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के जिलाध्यक्ष पं० मनु शर्मा (एडवोकेट) ने महिला अधिवक्ता इखलास जहां सहित शिक्षक दंपति वर्षा गुप्ता व अर्पित खंडेलवाल से साजिश रचकर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों पर अफवाह फैला कर,

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के जिलाध्यक्ष पं० मनु शर्मा (एडवोकेट) ने महिला अधिवक्ता इखलास जहां सहित शिक्षक दंपति वर्षा गुप्ता व अर्पित खंडेलवाल से साजिश रचकर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों पर अफवाह फैला कर, अश्लील,अभद्र,अशोभनीय वीडियो व संदेश दुष्प्रचारित करके सनातन आस्था की पूजा पद्धति का मजाक बनाकर धार्मिक भावना भड़काने, उनकी मानप्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने के आरोपों में आईटी एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में थाना अमरोहा देहात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।देहात थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरटीआई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के जिलाध्यक्ष पं० मनु शर्मा (एडवोकेट) एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता है ।जो जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं । उनकी जोया रोड स्थित एक पाश सोसायटी के निवासी वर्षा गुप्ता पत्नी अर्पित खंडेलवाल एवं अर्पित खंडेलवाल पुत्र स्व० अशोक खंडेलवाल से आपराधिक एवं सिविल मुकदमेबाजी चल रही है।जिसमें सिविल मुकदमों की पैरवी हेतु उनके साथी मुजाहिद हुसैन अधिवक्ता नियुक्त हैं। मुजाहिद हुसैन का अपनी सगी बहन इखलास जहां पुत्री सनव्वर अली से आपस में पारिवारिक और कानूनी विवाद चल रहा है। इखलास जहां, मनु शर्मा की विपक्षी वर्षा गुप्ता से हमसाज हैं । इसलिए वह भी उनसे रंजिश रखती है और वर्षा गुप्ता से अनुचित लाभ कमाकर उनके विरुद्ध आए दिन तरह-तरह के षड्यंत्र रचती है । आरोप है कि अलग अलग तिथियों में महिला अधिवक्ता इखलास जहां ने शिक्षक दंपति से साजिश रचकर दुर्भावनावश अपने व्हाट्सएप मोबाइल नंबर के द्वारा और अपने अन्य सहयोगियों से व्हाट्सएप समूहों व सोशल मीडिया मंचों पर अफ़वाह फ़ैला कर पं० मनु शर्मा व उसके पिता की प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से अपमानजनक, अश्लील, अभद्र, भद्दी व मानहानि कारक भाषा के कथन, संदेश लिखकर सार्वजनिक व दुष्प्रचारित किये गए और उनके पिता की वीडियो भी भ्रामक, पूजा पद्धति का मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अपमानित करने वाले संदेश लिखकर वायरल कर प्रसारित की गई। जिससे उनकी सामाजिक मानप्रतिष्ठा और ख्याति को गंभीर क्षति पहुंची है एवं धार्मिक भावना भी आहत हुई है और उन्हें अत्यधिक मानसिक वेदना हुई है । उन्होंने इसका विरोध किया तो उनको उक्त सभी लोगों ने जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि उपरोक्त आधार पर वर्षा गुप्ता, अर्पित खंडेलवाल एवं इखलास जहां के विरुद्ध थाना देहात पर आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना आरम्भ कर दी गई है।