आपसी भाईचारा और सहयोग ही समाज की ताकत: रणवीर दहिया
संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिमौली में सामाजिक समरसता को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज में एकता, आपसी भाईचारे और सभी वर्गों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता मजबूत समाज की नींव है। सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता राम रतन सैनी ने की, जबकि संचालन मास्टर दिनेश पाल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया और प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रवि भारत चिकारा और मोनू ढिंडाला ने भी सभा को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है। सभी वर्गों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और सामाजिक विकास में सहयोग करने की अपील की।बैठक में सामाजिक समरसता, समानता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुट होकर आगे बढ़ने से समाज मजबूत होगा।


