cbamazon
उत्तर प्रदेश

सोमवार को आम आदमी पार्टी जिला अमरोहा इकाई ने आम लोगों के साथ मिलकर कचहरी चौराहे से जिलाधिकारी अमरोहा कार्यालय तक शांतिपूर्वक मार्च निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति  के नाम कलेक्ट्रेट अमरोहा में ज्ञापन सौंपा

सोमवार को आम आदमी पार्टी जिला अमरोहा इकाई ने आम लोगों के साथ मिलकर कचहरी चौराहे से जिलाधिकारी अमरोहा कार्यालय तक शांतिपूर्वक मार्च निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति  के नाम कलेक्ट्रेट अमरोहा में ज्ञापन सौंपा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा  (डा.महताब अमरोहवी )

सोमवार को आम आदमी पार्टी जिला अमरोहा इकाई ने आम लोगों के साथ मिलकर कचहरी चौराहे से जिलाधिकारी अमरोहा कार्यालय तक शांतिपूर्वक मार्च निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति  के नाम कलेक्ट्रेट अमरोहा में ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश की ओर से यह ज्ञापन आपके सामने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र के साथ हो रहे खिलवाड़ की गंभीर स्थिति को लेकर पेश किया जा रहा है।


प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मांग है कि  नीट पेपर लीक मामले के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफ़ा दें। वह अपनी जान की परवाह न करते हुए उन करोड़ों युवाओं की आवाज़ उठा रहे थे, जिनका भविष्य '93 पेपर लीक' जैसी घटनाओं की वजह से बर्बाद हो गया है। यह बड़े दुख की बात है कि 21 दिनों के संघर्ष के बाद भी भारत सरकार और  प्रधानमंत्री ने उनसे बात करना तो दूर, उनके लिए एक ट्वीट  तक नहीं किया ।

18 जुलाई को अचानक भारी पुलिस बल ने जंतर-मंतर को घेर लिया और शांति से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया।21 दिनों से अनशन के कारण कमजोर हो चुके सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई क्योंकि 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू होने पर सोनम वांगचुक ने देश की जनता और युवाओं के साथ 'संसद मार्च' की घोषणा की थी।लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके। इसी बीच कार्यकर्ता अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया गया है।सरकार का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दिखाता है, जहाँ किसानों, महिलाओं और अब युवाओं की आवाज़ को लाठियों और आँसू गैस के गोलों से दबाने की कोशिश की जा रही है।आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है। ऐसी स्थिति में सोनम वांगचुक जी का अनशन यह बताता है कि युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। देश की तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो और उनकी बात सुनी जाए।इन्हीं मांगों के समर्थन में और सोनम वांगचुक के संकल्प के साथ खड़े होने के लिए, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर यह ज्ञापन आपको भेज रही है।आम आदमी पार्टी आपसे माँग करती है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा तुरंत लिया जाए।सोनम वांगचुक जी और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए 'पेपर लीक' के खिलाफ सख्त कानून बने और युवाओं के लिए रोजगार के पक्के अवसर सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीतियां बनाई जाएं।जंतर-मंतर जैसी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए।ज्ञापन में कहा गया कि आप संविधान की रक्षक हैं। जब सरकार अपनी ही जनता और युवाओं के खिलाफ दमन की नीति अपनाने लगे, तब देश आपकी ओर उम्मीद से देखता है। आपसे निवेदन है कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें।ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष कुशल चौधरी प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर ,अमर सिंह खागी,सचिन धारिवाल ,विजय पाल हरसरन,राजदीप सिंह ,शाहिद हुसैन ,मुरारी लाल ,शिव लाल सिंह समेत काफ़ी संख्या में आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।