cbamazon
उत्तर प्रदेश

सोमवार को गंगनहर में डूबे युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में चलाया सर्च अभियान

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)

सोमवार को गंगनहर में डूबे युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को गंग नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन युवक का अभी तक भी कोई पता नहीं चल सका है। दिल्ली के शाहदरा निवासी 25 वर्षीय सोनू अपने दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर मुरादनगर नहर में नहाने के लिए आया था। वह नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने सोनू की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया। शनि मंदिर घाट से चितौड़ा पुल तक नहर में युवक को तलाश किया गया,लेकिन वह नहीं मिला।