cbamazon
उत्तर प्रदेश

सीओ सिटी ने थाना गजरौला पर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

सीओ सिटी ने थाना गजरौला पर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

 

 

 बुलन्द संदेश/अरशद हसन खान,  

 

पीलीभीत रविवार को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना गजरौला पर आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं कांवड़ यात्रा से जुड़े लोगों से संवाद कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी से आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर थानाध्यक्ष गजरौला, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, आमजन एवं अन्य संबंधित व्यक्ति मौजूद रहे।