बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) शहीद स्मारक पार्क , मनन धाम मंदिर के सामने , मेरठ रोड , गाज़ियाबाद - आज यहाँ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान की धारा 51 ऐ में दिए गए कर्तव्यो पर महाचिन्तन किया गया lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने राष्ट्रिय सैनिक संस्था द्वारा कारगिल विजय दिवस पर नागरिक कर्तव्यो पर आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की | उन्होंने कहा हमारे देश में ना टेलेंट की कमी है , ना बुद्धिमता की कमी है , ना संसाधनो की कमी है , ना नेताओं की कमी है और ना ही कार्यकर्ताओं की कमी है l कमी है तो एटिकेटस की या यूँ कहिये की सामाजिक चरित्र की l हम अपना ख्याल रखते समय दूसरो का ख्याल रखना भूल जाते है lउन्होंने कारगिल बलिदानी के परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा की बलिदानी किसी विशेष समुदाय का नहीं होता वो तो पुरे देश का होता है | इसलिए उसे शहीद कहना उचित नहीं है क्योंकि ये शब्द किसी एक समुदाय का है l हम उसे बलिदानी कहते है lप्रोफेसर (डा )पवन सिन्हा गुरु जी ने कहा की प्रत्येक सैनिक अपने सेवाकाल के दौरान विषम परिस्थितियों में रहा है , मौत और खतरे के सांय में रहा है और अपने प्रिय जनो से दूर रहा है इसलिए प्रत्येक सैनिक का जीवन मुसीबतों में जला है और तब वो सोने से कुंदन बना है lसैनिको की तादात इतनी कम है की 10 हजार व्यक्तियों पर एक सैनिक है इसलिए जहां भी सैनिक अथवा पूर्व सैनिक मिले उससे आदर के साथ कर्तव्यनिष्ठा , अनुशासन और इमानदारी का पाठ लेना चाहिए lउन्होंने कहा धर्म ही कर्तव्य है और अब हमें ये ना सिखाया जाए कि शहीद हो जाओ बल्कि यह सिखाया जाये कि ओरो को शहीद करो । राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की 5000 मीटर की उंचाई पर दुश्मन के बंकर की पूर्ण जानकारी नहीं थी , वायु सेना से सपोर्ट नहीं मिल रही थी l जाने के लिए केवल पगडंडी थी और छुपने के लिए पेड़ भी नहीं थे फिर भी सिपाही ने जानपर खेल कर कारगिल युद्ध जित लिया l क्या नागरिक अपना कर्तव्य निभाते है ? अगर निभाते होते तो 13 साल की लड़की से 32 लोग बलात्कार ना करते l किसी एक विभाग की गलती के लिए राजमार्ग को बंद ना करते और हिन्दू मुस्लिम के नाम में सम्पतियो में आग ना लगाते l इसलिए संविधान की धारा 51 ऐ को स्कूलों में बार बार पढ़ाया जाना चाहिए जिसमे प्रत्येक नागरिक के 11 कर्तव्य दिए गए है lराष्ट्रिय सैनिक संस्था की आर्थिक काउंसिल के राष्ट्रिय सलाहकार राजन छिब्बर ने अपना उदाहरण दिया lउन्होंने बताया की एक विदेशी व्यापारी हिन्दुस्तान में फंस गया l वो कहने लगा की मैं इस बकवास देश में दोबारा कभी नहीं आऊंगा lराजन छिब्बर ने उन्हें मुसीबत से निकाला l उसने कुछ लाख का चेक इन्हें दिया l इन्होने कहा चेक मत दो बस मेरे देश को बूरा मत कहो | वो विदेशी व्यापारी आज स्कोडा ग्रुप का चेयरमेन है और उसने विश्व स्तर पर मुझे अपना वरिष्ट सलाहकार नियुक्त किया l

स्वामी राम कृपाल साक्षी ने कहा की अब प्रेरणा से अधिक अंतर आत्मा को खंगालने की आवश्यकता है | ऍन डी आर एफ के सहायक कमांडेंट महेश नामदेव , कैप्टन आर पी सिंह ( IN ),ब्रिगेडियर विपिन चक्रवर्ती ने अपने अपने शब्दों में कहा की भारत की GDP तो बढ़ रही है लेकिन धन का अनुपातिक वितरण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी पर्याप्त नहीं है | इसलिए कर्तव्यों का पालन आवश्यक है ।राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हापुड़ टीम , देहरादून टीम, आकाशनगर टीम, बुलंदशहर टीम, हरिद्वार टीम, गाजियाबाद टीम के सदस्यों ने संकल्प लिया कि एक एक सदस्य कम से कम 100 नागरिकों को नागरिक कर्तव्यों के बारे में ना केवल जानकारी देगा बल्कि धरातल पर उतरवाने के लिए संघर्ष भी करेगा ।

इस अवसर पर कारगिल की 27 वीं वर्ष गाँठ पर 27 पौधे रोपित किये गए , शहीद स्तम्भ पर श्रधांजलि दी गई , 5 कारगिल युद्ध की विधवाओं को सम्मानित किया गया और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के 7 सदस्यों को उत्कृष्ट देश भक्ति पदक देकर सम्मानित किया गया |कार्यक्रम का प्रारम्भ शंख बजाकर अंजू शर्मा ने किया , कार्यक्रम का आयोजन गौरव सेनानी ज्ञान सिंह एवं गाज़ियाबाद टीम ने किया , सैनिक संस्था और शहीद स्मारक पार्क का विवरण प्रोफ़ेसर नीलम पवार ने दिया , प्रशासनिक व्यवस्था एडवोकेट सुनील कुमार ने की , संचालन एडवोकेट अंशु त्यागी ने किया , फोटोग्राफी और वीडियो चंद्रकांत एवं मोनिका गोयल ने बनाये , मंच व्यवस्था राज शर्मा , स्वाति बंसल और गोनिका कश्यप ने की , सुरक्षा व्यवस्था पुष्कर बिष्ट एवं युवा टीम ने संभाली एवं कार्यक्रम में चार चाँद लगाये महिला टीम ने l


