cbamazon
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट पर हनुमान चालीसा के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावे की जांच की उठाई मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट पर हनुमान चालीसा के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावे की जांच की उठाई मांग

भूतेश्वर से निकली सद्बुद्धि पदयात्रा का जन्मभूमि गेट पर हुआ समापन; जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर बोले- हाईकोर्ट के सिटिंग जज से हो निष्पक्ष जा

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का शुभारंभ भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ कर पदयात्रा का समापन किया।

 

पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे और चंदे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की खबरों से करोड़ों राम भक्तों की आस्था आहत हुई है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए। साथ ही संबंधित ट्रस्ट को भंग कर इसकी जिम्मेदारी चारों पीठों के शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को सौंपी जाए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और संतों द्वारा भगवान श्रीराम मंदिर में दिए गए चंदे का दुरुपयोग किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सत्य सामने आना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रह सके।

 

पदयात्रा में कांग्रेस नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में लता चौहान, पुनीत बघेल, अबरार कुरेशी, रूपा लवानिया, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, गीता दिवाकर, अनाम धन्य तिवारी, प्रवीण ठाकुर, विपुल पाठक, हर्ष चौरसिया, काशन रिजवी, प्रेम शंकर शर्मा, आशीष अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल, संदीप चौधरी, कुंवर सिंह निषाद, करन निषाद, रमेश कश्यप, जिलानी कादरी, अमित राज, विनोद दिवाकर, मुस्लिम कुरैशी, शैलेंद्र चौधरी, धीरू चौधरी, बलबीर सिंह, भगवान सिंह, राकेश शर्मा, रूपेश धनगर, पीयूष अग्रवाल, सुशील गौतम, दीपक सिंह, कृष्णवीर शर्मा, पूरन सिंह, नितिन वार्ष्णेय, महेश चौबे, अनिल खरे, अनुज गुप्ता, तपेश गौतम, धर्मेंद्र सिंह, गौरी शंकर यादव, खुशीराम पटेल, पंकज चौधरी, दिलशाद, हर्ष कुमार, मंजू देवी, ललिता देवी, लक्ष्य गौड़, चंद्र प्रकाश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।