बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन अमरोहा में कांवड़ ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, अमरोहा में कांवड़ ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक की गई।ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा सहित जनपद के समस्त थानों एवं विभिन्न शाखाओं से कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। कांवड़ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया जाए।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है इस लिए सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी को भली भांति समझें और पूरी लगन के साथ ड्यूटी करें।


