cbamazon
उत्तर प्रदेश

सिरसा से कस्बा गंवा को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग बना मुसीबत! राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के जिला सचिव ने की पक्की सड़क की मांग!

सिरसा से कस्बा गंवा को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग बना मुसीबत!  राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के जिला सचिव ने की पक्की सड़क की मांग!

बुलन्द संदेश

गवाॅं (सम्भल) रजपुरा विकासखंड रजपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसा, से कस्बा गवाॅं को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे ग्रामीणों स्कूली बच्चों और मरीजों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत जिला सचिव संभल ललतेश कुमार का कहना है कि यह रास्ता  माहवा नदी  के किनारे से होकर गांव को सीधे कस्बे से जोड़ता है जो शिक्षा स्वास्थ्य और व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कच्चा मार्ग होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं ग्रामीणों के अनुसार बरसात के समय तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है

कि पैदल चलना भी दूभर हो जाता है गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक कार्यालय में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है पक्की सड़क न होने से क्षेत्र के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के जिला सचिव ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मार्ग का सर्वे कराकर इसे जल्द से जल्द पक्का कराया जाए ताकि ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।