cbamazon
उत्तर प्रदेश

सोसाइटी में विधायक ने विकास कराने का दिया आश्वासन

सोसाइटी में विधायक ने विकास कराने का दिया आश्वासन

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

गाजियाबाद। मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)


प्रताप विहार के सेक्टर 11 स्थित क्रिसेंट सोसाइटी में रविवार रात को एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर विधायक संजीव शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडब्लूए के अध्यक्ष श्यामसुंदर त्यागी ने की। इस मौके पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि सोसाइटियों का विकास कराना पहली प्राथमिकता है।

इस दौरान उनसे सोसाइटी में हाई माक्स लाइट लगवाने की मांग की। विधायक ने जल्द मांग पूरी करने को कहा। इस मौके पर सतराम यादव, मेहराज, पवन नायक, रतन, विपिन उज्जवल, राकेश कुमार, नासिर अली, यश्पाल, मनीष व मयंक सहित अन्य लोग मौजूद थे।