cbamazon
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर वायरल स्टंटबाजी के वीडियो पर अमरोहा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल स्टंटबाजी के वीडियो पर अमरोहा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया है।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)

सोशल मीडिया पर वायरल स्टंटबाजी के वीडियो पर अमरोहा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया है।सोमवार को सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से थाना डिडौली क्षेत्र में एक कार मे कुछ सवार युवक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी किए जाने का वीडियो वायरल हुआ।वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए अमरोहा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कार पर सवार राकेश पुत्र राम बाबू निवासी ग्राम आशफाबाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद , छोटू उर्फ रजक पुत्र दयाराम निवासी ग्राम बछौन थाना चंदला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, रविन्द्र पुत्र राजू निवासी ग्राम खरगापुर थाना खरगापुर जिला टिकमगण मध्य प्रदेश,.दिलीप पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम अच्छनार थाना खुजराहो जिला छतरपुर मध्य प्रदेश तथा अमर पुत्र दयाराम निवासी ग्राम बछौन थान संदला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश को को वाहन सहित गिरफ्तारकर लिया गया व सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी ना करने व यातायात सम्बन्धी नियमो के बारे मे अवगत कराया गया पुलिस ने भारी जुर्माना अधिरोपित किया तथा वाहन को सीज कर दिया। अमरोहा पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य राहगीरों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालता है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित वाहन चलाएं।