बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई)lसेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल, कांठ में हिंदी वाद - विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । जिसमें मोबाइल का स्कूल में उपयोग - आवश्यक है या नहीं ? , ए• आई • - वरदान या अभिशाप, जीवन में मार्क्स ज्यादा मैटर करते है या स्किल, सोशल मीडिया वरदान है या अभिशाप आदि, पर विद्यार्थियों में सार्थक वाद - विवाद कराया गया।

जिसमें मंतव्य, गार्गी , कृतिन, मधुर, भूमि , अंश, पावनी, जीविका आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मंतव्य विश्नोई ने प्रथम स्थान, पावनी ने द्वितीय स्थान तथा जीविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक और वैचारिक विषयों पर अपने तर्क-वितर्क प्रस्तुत कर अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और बुद्धिमत्ता का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता रानी, प्रबन्धक जितेंद्र विश्नोई, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन विश्नोई ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं उनकी भूरि- भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहाl


