cbamazon
उत्तर प्रदेश

स्टेयरिंग फेल होने से खेत में गिरी स्कूल बस, 15 से अधिक बच्चे घायल

स्टेयरिंग फेल होने से खेत में गिरी स्कूल बस, 15 से अधिक बच्चे घायल

रोहटा के चिंदौड़ी गांव में हादसा, छह फीट गहरे खेत में गिरी बस; सीओ और थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना बच्चों का हाल

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में बुधवार को बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में 15 से अधिक छात्र घायल हो गए। बताया गया कि बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस करीब छह फीट गहरे खेत में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों के घायल होने की सूचना से परिजनों में भी चिंता फैल गई। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी

हादसे की सूचना मिलने पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार और रोहटा थाना प्रभारी पूजा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती बच्चों का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में भी जानकारी जुटाई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।