cbamazon
उत्तर प्रदेश

सिवाल खास में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित

सिवाल खास में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित

शिक्षकों और युवाओं की भागीदारी से कार्यक्रम को मिली नई ऊर्जा

मेरठ। नगर पंचायत सिवाल खास स्थित जीएसएफ पब्लिक स्कूल में जीएस फाउंडेशन की ओर से शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनिंदर पाल सिंह मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहे। आयोजन गुड्डू चौहान के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप गेजा, महामंत्री सुशील, सहकारी संघ के संचालक डॉ. ओपी तोमर, तस्लीम, ब्लॉक प्रमुख गौरव, विदुर सहित कई शिक्षक और युवा मौजूद रहे।

इस दौरान शिक्षकगण और युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया। आयोजकों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शिक्षकों और युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का सहयोग और समर्थन देने के लिए आभार जताया।