रणवीर दहिया बोले—आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों सभी वर्ग, तभी बनेगा मजबूत समाज
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। सिवाल खास कस्बे में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता असलम ने की, जबकि संचालन रवि भारत चिकारा ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए रणवीर दहिया ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग से ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के सम्मान व हितों के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में एकता कायम रखने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास का रास्ता मजबूत होगा।
इस दौरान पप्पू, आस मोहम्मद, राशिद, बिलाल, विक्की, फरकान, हाकिम और मुस्तकीम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


