डा०सुस्मित स्नेहा एवं डा०रूबी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारपुर की ओर से डॉ. सुस्मित स्नेहा एवं रूबी द्वारा कस्तूरबा बालिका विद्यालय, एवं जीजीआईसी शिकारपुर में मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं उचित निस्तारण, संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम तथा मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें मासिक धर्म को एक सामान्य जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ भी संवाद संवाद स्थापित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।


