बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी
सम्भल जिला के नगर सम्भल में आज पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा एवं नामित सभासद सैय्यद शान अली ने जिला प्रशासन तथा नगर पालिका सम्भल से अनुरोध किया है कि सावन के पावन महीना प्रारंभ हो चुका है और कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में संभल के चौधरी सराय चौराहे पर एक दर्जन से अधिक गोवंशीय पशु अत्यंत बदहाल अवस्था में सड़कों पर भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति न केवल इन बेजुबान पशुओं के लिए चिंताजनक है, बल्कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर विषय है।संभल प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद से विनम्र अनुरोध है कि इन निराश्रित एवं असहाय गोवंशों को तत्काल सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाकर उनके रहने, चारे, पानी एवं उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि वे सड़कों पर न भटकें और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
आशा है कि प्रशासन जनहित एवं गौ सेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा।


