cbamazon
उत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली) 

सिंभावली थाना क्षेत्र में नये हाईवे स्थित राजाजी होटल के पास हुए सड़क हादसे में शनिवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पुलकित (22 वर्ष) निवासी ग्राम राकलनी, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।