cbamazon
उत्तर प्रदेश

सदरपुर स्थित शिवालय पर राष्ट्रीय लोकदल महानगर गाजियाबाद द्वारा एक मीटिंग का आयोजन

सदरपुर स्थित शिवालय पर राष्ट्रीय लोकदल महानगर गाजियाबाद द्वारा एक मीटिंग का आयोजन

 

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

 गाज़ियाबाद (आशा चौधरी)

गाँव में आयोजित मीटिंग में गांव के सभी बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे । राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष डॉ . रेखा चौधरी ने सभी ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जाना और उनका समाधान कराने का और हमेशा उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।रेखा चौधरी ने सभी को आगामी 19 .7.26 रविवार को लायंस क्लब कवि नगर गाज़ियाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की गई । सभी बुजुर्गों ने कहा कि हम हमेशा से लोक दल की नीतियों में विश्वास करते हैं और अब जयंत चौधरी जी जिस प्रकार से युवाओं के लिए काम कर रहे हैं उससे हम बहुत संतुष्ट हैं।हम लोकदल को मज़बूत करने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव ओ डी त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वरिष्ठ नेता प्रदीप त्यागी महानगर पदाधिकारी सुमन अग्रवाल सीमा देवी जितेन्द्र समरजीत सिंह अनिल पतला युवा नेता यश चौधरी विभु चौधरी आदि मौजूद रहे। ग्राम सदरपुर से युवा नेता सन्नी चौधरी और उनकी पूरी टीम मीटिंग में उपस्थित रही।गांव से मदन सिंह,मुक्की ,मास्टर ,पिंटू ,मोक्ष चौधरी ,सुबोध चौधरी ,नेपाल सिंह आदि सम्मानित साथी उपस्थित रहे। गांव से ही समाज सेवी महिलाएँ सीमा चौधरी और अनिता देवी ने महिलाओं से संबंधित बहुत सी समस्याओं के बारे मे जानकारी दी।पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी जाति और वर्गों को साथ लेकर काम करती है।सभी चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।सभी समस्याओं का समाधान कराने के लिए लोकदल प्रतिबद्ध है।चौधरी चरण सिंह अमर रहें ।