cbamazon
उत्तर प्रदेश

शहीदी दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहीद दाताराम को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिको को किया सम्मानित

शहीदी दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहीद दाताराम को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिको को किया सम्मानित

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

बुलंदशहर । जिले के गांव शहीद दाताराम नगर धराऊं में कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीद दाताराम का 27 वाँ शहीदी दिवस उनकी जन्मभूमि में श्रद्धापूर्वक मनाया गया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने साथियों के साथ पहुंचकर शहीद दाताराम को पुष्पचक्र से श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर आयोजित हुए कवि सम्मेलन और पूर्व सैनिको के सम्मान समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मांगेराम त्यागी, कांग्रेस नेता भजनलाल विमल ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक, शहीद दाताराम के बड़े भाई चंद्रमणि ब्रह्मदत्त, कैलाश गौतम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और किसान नेता मांगेराम त्यागी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

जियाउर्रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि देश पर जान देने वालों के परिवार का सौभाग्य होता है कि वो वतन पर जान देने वाले परिवार से हैं । उन्होंने कहा कि हम सभी हर स्तर पर विभिन्न मुद्दों को सही तरीके से उठाकर भी राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकते हैं । उन्होंने कहा कि आम आदमी को न्याय, रोजगार और उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को देकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं । उन्होंने कहा कि शहीद दाताराम का नाम युगों युगों तक याद किया जाएगा ।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता भजनलाल विमल, नईम मंसूरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे ।