बुलन्द संदेश ब्यूरो
*20 स्थानों पर लगेंगे 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट, कार्यवाही जारी*
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर गाजियाबाद नगर निगम निरंतर प्रयासरत है इसी क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है गाजियाबाद नगर निगम की टीम इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने का कार्य कर रही है, लगभग 20 स्थान पर 100 से अधिक पॉइंट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए लगाए जाएंगे कार्य प्रगति पर है, नगर आयुक्त द्वारा टीम के साथ बैठक करते हुए चल रहे कार्यों की प्रगति को जाना लगभग 13 स्थान पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए कार्य चल रहा है 7 स्थान का चयन किया जा रहा है नगर आयुक्त द्वारा बैठक में विस्तार से चिन्हित स्थानों के बारे में जानकारी ली गई मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रकाश विभाग से शेषमणि यादव, संपत्ति विभाग से रामशंकर तथा कार्य दाई संस्था की टीम उपस्थित रहीl
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया वायु गुणवत्ता सुधार के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें 13 स्थान पर बड़ी-बड़ी कार्यवाही की जा रही है जिसमें राजेंद्र नगर, मल्टीलेवल पार्किंग नया बस अड्डा, हिंडन शमशान पार्किंग साइन उपवन, राज नगर एक्सटेंशन मेन रोड, क्रॉसिंग रिपब्लिक, ताज हाईवे, अकबरपुर बहरामपुर, डायमंड फ्लाईओवर, पटेल मार्ग जीटी रोड, गोविंदपुरम स्वर्ण जयंतीपुरम, रेत मंडी नंदग्राम, विवेकानंद रेलवे ओवरब्रिज पर कार्यवाही जारी है इसके अलावा 7 स्थानों को चयन किया जारहा है, तेजी से काम करते हुए संपत्ति विभाग टीम, प्रकाश विभाग टीम तथा वरिष्ठ अधिकारियों को 2 महीने के भीतर सितंबर तक समस्त इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं l नगर निगम जनहित में लगातार कार्य कर रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए कार्यवाही तेजी से चल रही है इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा तेजी से कार्य निगम तथा विभाग द्वारा किया जा रहा है सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं l


