cbamazon
उत्तर प्रदेश

सम्भल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने कार्यकर्ता में भरा जोश

सम्भल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने कार्यकर्ता में भरा  जोश

 

बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास

 

संभल जिले की चारों विधान सभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

संभल विधानसभा में आयोजित हुआ भव्य 'बूथ अध्यक्ष सम्मेलन'मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने भरा कार्यकर्ताओं में उत्साह संभल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल 'बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री /सदस्य विधान परिषद अशोक कटारिया उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को मजबूत करना और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का फूलमालाओं व पटको से मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों द्वारा स्वागत किया गया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि हमारी पार्टी द्वारा आने वाले विधान सभा चुनाव की रणनीति बना ली गई है और उसकी तैयारी शुरू हो गई है आज बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन से शुरुआत की गई है हमारी पार्टी बूथ स्तर से ही चुनाव प्रबंधन का कार्य करती है 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अशोक कटारिया जी ने कहा कि "बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की वास्तविक रीढ़ हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा,तभी पार्टी की विजय सुनिश्चित होगी उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों का आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।

 सम्मेलन में संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस बार संभल का चुनाव जीतना है हमारे बूथ के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के प्रबंधन मेहनत से ही चुनाव जीता जा सकता है हमारा कार्यकर्ता भारत माता के सम्मान के लिये कार्य करता है हमारी पार्टी की बूथ अध्यक्ष की पार्टी के मालिक की है सियत रखता है जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बूथ केवल आपकी मेहनत से ही जीता जा सकता है इस बार आपकी मेहनत से हमें संभल जिले की सभी विधानसभाओं को जितना है हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर चलते हुए कार्य करना है कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष / कार्यक्रम संयोजक सौरभ गुप्ता ने एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की

इस अवसर पर संभल विधानसभा के पूर्व जिला अध्यक्ष भीष्म शर्मा डाक्टर नरेंद्र सिंह, एवं डाक्टर अरविंद ,शिल्पी गुप्ता ,अर्जुन वाल्मीकि, पंकज गुप्ता, चरण सिंह भारती, मुकुल रस्तोगी, जयप्रकाश गुप्ता व मंडलके अध्यक्ष कशिश कौशल, पारुल शर्मा, राजबहादुर पासी, हरीश लोधी,वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा असमोली के ए.के. रिसोर्ट,कुरकावली में भव्य बूथ सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान 

 कार्यक्रम संयोजक अवधेश प्रताप सिंह जिला महामंत्री हरिओम शर्मा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र त्यागी, जिला मंत्री सोनू चाहल जिला मंत्री देवचन्द सैनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त सम्मानित कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा ने सम्मेलन को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया। गुन्नौर विधानसभा (जनपद सम्भल) के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों का वेरिफिकेशन कर सभी से संवाद किया तथा बूथ अध्यक्षों के महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा कर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/ विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी उपस्थित रहे 

सम्मेलन में संयोजक व जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू जिला मंत्री शांति स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख श्री दिव्य प्रकाश यादव,चेयरमैन हर्षवर्धन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री शिखर गोयल तथा सभी मण्डल अध्यक्षों आदि के साथ। 

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव ने किया।                                              

चन्दौसी के विधानसभा सम्मेलन में उपस्थित बूथ अध्यक्ष गणों को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजेश यादव का प्रेरक एवं मार्गदर्शी उद्बोधन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा मंत्री/विधायक गुलाब देवी उपस्थित रही

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। वे केवल संगठनात्मक दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ता नहीं,बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा के सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय, समर्पित एवं सशक्त बूथ अध्यक्ष ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर जनता के विश्वास को मतों में परिवर्तित करने तथा संगठन को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।