cbamazon
उत्तर प्रदेश

सम्भल में सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 जुलाई को निकलेगा पैदल मार्च : आतिर हुसैन

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

सम्भल आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन ने बताया कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे वैज्ञानिक,शिक्षाविद सोनम वांगचुक साहब के समर्थन में 20 जुलाई 2026 को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशभर में पैदल मार्च एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि संभल में यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में उनके नेतृत्व में दोपहर 2:00 बजे बदायूं दरवाज़ा से चौधरी सराय चौराहा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके उपरांत दूसरे चरण में ज़िला अध्यक्ष सचिन कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेगा आतिर हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र में जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है आम आदमी पार्टी युवाओं के भविष्य और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज़ लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी उन्होंने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं,एवं जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की