बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास
सम्भलl समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सम्भल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शोषित, वंचित समाज के लोगों से संवाद करते हुए उनका हाल जाना और समस्याओं को सुनाl इस बीच पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अकील उर रहमान खां ने अपने पेट्रोल पंप पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कियाl इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश प्रदेश संविधान से चलेगा यह सरकार एक तरफा बुलडोजर कार्यवाही कर रही हैl सीएम योगी आदित्यनाथ के सम्भल आगमन और परियोजनाओं के शिलान्यास पर कहा कि कोई काम सरकार का ऐसा नहिं है जिससे सम्भल का या प्रदेश का विकास हुआ होl जौहर यूनिवर्सिटी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह कार्यवाही लगता है आज़म साहब ने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए यूनिवर्सिटी बनाई थीl इमरान मसूद के गठबंधन और अखिलेश यादव व मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि यह विचार उनके अपने हो सकते हैं गठबंधन के नहींl 2027 की सपा की तैयारी पर कहा कि हम मजबूती के साथ लड़ेंगे और सरकार भी बनाएंगेl इस मौके पर सांसद जावेद अली खा, विधायक पुत्र सुहैल इकबाल, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खां, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, अरहम अली खां, नाजिर खान, मोहम्मद रफ़ी आदि शामिल रहेl


