बुलन्द संदेश /ब्यूरो
अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )
शराब के नशे में धुत होकर एक पुलिस कर्मी द्वारा तेज रफ़्तार कार से कई लोगों को ज़ख़्मी करने वले को एस पी ने निकलंबित करते हुए जेल भेजा है। साथ ही उस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है पुलिस को थाना डिडौली क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से कार चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी गई है, जिससे कई व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना पर थाना डिडौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जांच में पाया गया कि रिजर्व पुलिस लाइन्स अमरोहा में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तोमर,निवासी ग्राम डिडौली (किरायेदार),शराब के नशे में वाहन चला रहा था।उसने ग्राम डिडौली में कई व्यक्तियों को अपनी कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया तथा मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।इसके उपरांत अभियुक्त द्वारा ग्राम हरियाना के पास भी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को कार से टक्कर मार दी,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।ग्राम डिडौली में हुई घटना के संबंध में वादी अमित कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम एवं थाना डिडौली,जनपद अमरोहा की तहरीर के आधार पर थाना डिडौली पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।इसी प्रकार ग्राम हरियाना में हुई घटना के संबंध में वादी यशवीर सिंह पुत्र सुधीर सिंह निवासी ग्राम बमरोली, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर एक अन्य रिपोर्ट दर्ज हुई। एस पी लखन सिंह यादव ने बताया कि अभियुक्त द्वारा किया गया कृत्य अत्यंत गंभीर एवं आपराधिक प्रकृति का है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर थाना डिडौली में खड़ा कराया गया है।उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा संबंधित हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। उन्हों ने कहा कि अमरोहा पुलिस स्पष्ट करती है कि कानून सभी के लिए समान है।किसी भी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा कानून का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जायगी।


