cbamazon
उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में विकलांग के साथ मारपीट।

शराब के नशे में विकलांग के साथ मारपीट।

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के समीप शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे कुछ लोगों ने वहां से गुजर रहे विकलांग व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजनों ने काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुपूरा निवासी महेश चन्द शर्मा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत अनुसार बताया कि शनिवार शाम को वह किसी काम से झाझर गया था। वापस लौटते समय गांव के पड़ोसी गांव के कुछ युवक सड़क पर गाड़ी और बाइक खड़ी कर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। तभी आज युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मौजूद वहां करीब एक दर्जन के करीब युवकों ने जमकर मारपीट की। जिससे पीड़ित के हाथ में गंभीर चोट आयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है