cbamazon
उत्तर प्रदेश

शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )

जनपद यातायात पुलिस के विशेष अभियान के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पुलिस अपर महानिदेशक यातायात, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में गत रात्रि जोया टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस की ने टीमों द्वारा नौ लेनों पर व्यापक वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 700 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 05 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए। इसके अतिरिक्त 32 वाहनों में प्रेशर हॉर्न तथा 13 वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट पाई गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,35,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा एक वाहन को सीज किया गया।अमरोहा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, मानक अनुरूप नंबर प्लेट का प्रयोग करें तथा प्रेशर हॉर्न जैसे प्रतिबंधित उपकरणों का उपयोग न करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।