cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना चर्च के वार्षिक मेले की तैयारी शुरू, पांच लाख रुपये होगी ठेके की बोली

सरधना चर्च के वार्षिक मेले की तैयारी शुरू, पांच लाख रुपये होगी ठेके की बोली

7 और 8 नवंबर को लगेगा मेला, टेंट, रोशनी और सुरक्षा के होंगे इंतजाम

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना। नगर के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक उत्सव सात और आठ नवंबर को आयोजित होगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें मेले की व्यवस्थाओं और दुकानदारों से वसूली के लिए ठेका छोड़ने पर चर्चा की गई।बैठक में तय किया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मेले में टेंट, विद्युत सजावट, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।नगर पालिका की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों, फड़ संचालकों और फेरीवालों से वसूली के लिए ठेका छोड़ा जाएगा। इस बार पालिका कर्मचारी वसूली नहीं करेंगे। ठेके की सरकारी बोली जीएसटी सहित पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है। वसूली की दरें पिछले वर्ष के समान रखने का निर्णय लिया गया है।चर्च में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में मेरठ सहित आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी।अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि उत्सव की तैयारियों और ठेके की प्रक्रिया को निर्धारित निर्णयों के अनुसार पूरा कराया जाएगा।