cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना देहात में स्थायी सफाई कर्मचारियों की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरधना देहात में स्थायी सफाई कर्मचारियों की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

 

कॉलोनियों में गंदगी, जलभराव और दुर्गंध से लोग परेशान; विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

सरधना।ग्राम पंचायत सरधना देहात की विभिन्न कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि लोकप्रिय रोड, मेरठ रोड, ईदगाह बस्ती, इस्लामाबाद, जगमोहन नगर, सुंदर नगर समेत कई कॉलोनियों में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और कई स्थानों पर जलभराव व दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक कॉलोनी के लिए स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं, जो प्रतिदिन निर्धारित क्रम के अनुसार सफाई कार्य करें। साथ ही नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और आवश्यकतानुसार फॉगिंग कराई जाए।इस दौरान आगा अली शाह,अंकुर गुप्ता,ललित गुर्जर,हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक, जावेद अब्बासी शाहिद मलिक,इकराम अंसारी,सलीम अंसारी,दानिश,मनीष,अरशद, जाहिद सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।