cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना के युवाओं ने पास की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन, वकालत के पेशे में रखा कदम

सरधना के युवाओं ने पास की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन, वकालत के पेशे में रखा कदम

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का बढ़ाया मान, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर

 

 

संवाददाता: जावेद अब्बासी

 

 

सरधना।नगर के आमिर अंसारी,अज़ीम रिज़वी, उवैस, फ़हीम-उल-हक और फ़रमान-उल-हक ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास करने के बाद सभी अब अधिवक्ता के रूप में विधिक कार्य करने के पात्र हो गए हैं।

इन सभी युवाओं की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि से सरधना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सफल अभ्यर्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ वकालत के पेशे में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।