cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना में डेयरी से भैंस चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भैंस बरामद की

सरधना में डेयरी से भैंस चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भैंस बरामद की

सरधना में डेयरी से भैंस चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भैंस बरामद की

सरधना।थाना पुलिस ने पशु चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई भैंस को भी सकुशल बरामद कर लिया। कार्रवाई के बाद भैंस के मालिक ने राहत की सांस ली। डेयरी से चोरी हुई थी भैंस पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को कस्बा सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी आशू पुत्र हाजी मुईया की डेयरी से एक भैंस चोरी हो गई थी। पीड़ित ने 24 अक्टूबर को थाने में शिकायत देकर मोनू और संदीप पाल उर्फ भूरा पर चोरी का संदेह जताया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामदगी

एसएसपी मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरधना पुलिस ने 25 अक्टूबर को मोनू पुत्र मल्लू और संदीप पाल उर्फ भूरा पुत्र नरेश पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से मिली जानकारी और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई भैंस बरामद कर ली गई। न्यायालय में पेश किए जाएंगे आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू (25 वर्ष) और संदीप पाल उर्फ भूरा (26 वर्ष), दोनों निवासी मोहल्ला घोसियान, सरधना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में बरामदगी से संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आदित्य सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवा उपाध्याय तथा कांस्टेबल जवाहरुद्दीन, कपिल कुमार और हरदेश प्रताप शामिल रहे।