बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर गांव असालतनगर गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। नगर की आदर्श नगर कौलोनी निवासी राजीव कुमार गत 11 जुलाई को गांव असालतनगर से दवाई लेने साईकिल पर गए थे। जब वह दिल्ली मेरठ रोड पर गांव असालतनगर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


