cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरकारी जमीनों की हेराफेरी करने वाला ईओ, पूर्व में शासन स्तर पर दो बार हो चुका है दंडित।

सरकारी जमीनों की हेराफेरी करने वाला ईओ, पूर्व में शासन स्तर पर दो बार हो चुका है दंडित।

सरकारी जमीनों की हेराफेरी करने वाला ईओ, पूर्व में शासन स्तर पर दो बार हो चुका है दंडित।

---------------

100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, पूर्व ईओ राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार

--------------

फर्जी दस्तावेजों से सरकारी भूमि बेचने का आरोप, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी।

---------------

बुलन्द संदेश ब्यूरो दिनेश सक्सेना 

बहजोई/पूर्व या वर्तमान में सरकारी भूमि कब्जा करने वालों की ख़ैर नहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर से नहीं बच सकते भूमाफिया।

संभल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नगरपालिका के ईओ की मिली हुआ बडा खेला, लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि घोटाले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका संभल के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और वर्तमान में शाहजहांपुर में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

*ईओ को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूमि, निजी व्यक्ति के नाम करना पडा भारी*

 

संभल में सरकारी भूमि घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है, पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकुमार गुप्ता पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम कराने और भूमाफियाओं को अवैध लाभ पहुंचाने का आरोप है।

जांच में सामने आया है कि इस कथित साजिश के चलते सरकार को 100 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, मामले से जुड़ी याचिका को प्रभावित करने के उद्देश्य से हाईकोर्ट में निजी शपथ पत्र दाखिल किए जाने का भी आरोप है।

पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन का कहना है कि पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के तहत फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह मामला संभल सदर क्षेत्र की सरकारी भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है,

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

*क्या कहना है सूत्रों का*

 

सूत्रों का कहना है कि जनपद संभल में शहर से लेकर गांवों में अवैध रूप से लोगों ने सरकारी जमीन पर कर रखा है कब्जा, भू-माफियों का स्तर इतना गिर गया है जहां मरकर उन्हें जलाया व दफ़न किया जाएगा उस पर भी अवैध कब्जा कर रखा है,उनको यह लगता है कि हमें न मरना है न उस जमीन में दफ़न होना है,ऐसे लोगों पर शीघ्र चलेगा प्रशासन का हंटर।