संभल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेवी दीपा बाष्णेय और समाजसेवी नवरत्न बाष्णेय ने संभल की नई एसडीएम निधि पटेल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया।

समाजसेवियों ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी उपलब्धियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
नई एसडीएम निधि पटेल ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर उनके सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य करना चाहिए।

इस दौरान मौजूद लोगों ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


