बुलन्द संदेश ब्यूरो
सांसद रुचि वीरा में "संसद में उठाने का दिया आश्वासन "
कांठ (सुदेश बिश्नोई)lटीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद रुचिवीरा को उनके आवास पर पहुंचकर एन सी टी ई द्वारा दिनांक 23 अगस्त 2010 को निर्धारित मिनिमम क्वालिफिकेशन के पैरा 4 को संसद द्वारा पारित कराकर आर टी ई एक्ट में सम्मिलित कराने संबंधी विषय का ज्ञापन सौपा। जिला अध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा द्वारा सांसद को बताया गया कि 01 सितम्बर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के सेवारत समस्त शिक्षकों को टी ई टी अनिवार्य करने के फैसले से देश भर के लगभग 20 लाख और प्रदेश के लगभग 2 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षक इस निर्णय से हतप्रभ व दुखी हैं।ज्ञापन में आर टी ई एक्ट व एन सी टी ई एक्ट की विभिन्न धाराओं का वर्णन किया गया है। सांसद द्वारा इस अत्यंत गंभीर मुद्दे को जोरदार तरीके से सदन में उठाने का आश्वासन दिया गया।ज्ञापन के समय धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, डॉ कपिल सिरोही, उपेंद्र सिंह, वीर सिंह, राकेश कौशिक, सुधीर कुमार, सुरजीत यादव,अनिल कुमार,हीमांशु वशिष्ठ, त्रिवेंद्र कुमार, आलोक मालिक, हेतराम सिंह, नकुल शर्मा, रविंद्र सिंह, कृष्णगोपाल सिंह,दुष्यंत यादव,सुमित कुमार, राजीव सिंह, शिव चरण,भूपेंन्द्र यादव,मनोज त्यागी, विघ्ननेश कौशिक, दिनेश कुमार,तरुश यादव, संजय भारद्वाज,मनोज त्यागी, सुनील कुमार,आदि मौजूद थे l


