cbamazon
उत्तर प्रदेश

तेज बारिश से गरीब का घर हुआ जलमग्न, अंतिम संस्कार के लिए सड़क पर रखी गई कांटि

तेज बारिश से गरीब का घर हुआ जलमग्न, अंतिम संस्कार के लिए सड़क पर रखी गई कांटि

 

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर खेड़ा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार का घर पानी से लबालब हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक रूपकिशोर उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र श्रीराम एक ही कमरे में अपना जीवन-यापन करता था। बारिश के कारण घर में इतना पानी भर गया कि अंदर न बैठने की जगह बची और न ही खड़े होने की। परिजनों के अनुसार, तेज बारिश के बीच गरीब व्यक्ति की मौत हो गई। घर में पानी भरा होने के कारण मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कांटि (अर्थी) बांधने तक की जगह नहीं बची। मजबूरी में शिकारपुर-खुर्जा मार्ग पर सड़क किनारे कांटि रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। घटना ने क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए जलभराव और बारिश से उत्पन्न समस्याओं की गंभीर स्थिति को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और प्रभावित परिवारों की मदद करने की मांग की है।