बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर। मेरठ बदायूं हाईवे पर बासौटी गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के पैतपुरा निवासी मजदूर गोविन्दी (54) की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे के पास रानऊ
-बरौली के बीच एक कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था जिस पर गोविन्दी पुत्र रामदास सौर निवासी ग्राम पैतपुरा थाना चंदेरा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश मजदूरी करके अपने परिवार का लालन पालन करता था। रविवार की देर रात अपने एक अन्य साथी के साथ गोविन्दी सड़क पार कर रहा था। उस समय मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे थे। जिसकी चपेट में आने से गोविंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस तब तक गोविन्दी की मौत हो चुकी थी। शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गोविंदी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जिसमें पुलिस द्वारा पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना के संबंध में अवगत करा दिया गया है।


